समवशरण के अनुष्ठान में 108 श्रावकों ने आराधना की

चंद्र प्रभु जैन मंदिर में प्रथम बार बनाया गया ऐतिहासिक सिद्ध चक्र अनुष्ठान की महा रचना

Jul 6, 2025 - 19:27
 0  59
समवशरण के अनुष्ठान में 108 श्रावकों ने आराधना की
समवशरण के अनुष्ठान में 108 श्रावकों ने आराधना की

निवाई - सकल दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा रविवार को अष्टान्न्हिका पर्व को लेकर बपूंई वालो के चैत्यालय में सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान की संगीतमय पूजा अर्चना की गई जिसमें पूजा में बैठे सभी पूजार्थियो ने अष्ट द्रव्य से भक्ति पूर्वक आराधना की।

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा भगवान चंद्र प्रभु एवं भगवान महावीर स्वामी का क्षीरसागर के जल से अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रेष्ठी शिखर चंद चीफ जस्टिस नरेंद्र कुमार सुरेश कुमार अजीत कुमार एवं नितिन जैन काला एवं महावीर प्रसाद गोधा को मिला। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी ने बताया कि विधानाचार्य पंडित सुरेश कुमार शास्त्री की अगुवाई में आचार्य निमन्त्रण करके चारों दिशाओं में ध्वजाएं स्थापित करवाई गई एवं सोधर्म इन्द्र द्वारा मण्डल पर दीप प्रज्वलित करके पांच मंगल कलश की स्थापना की गई। इस दौरान रविवार को श्रद्धालुओं ने विधान में संगीत के साथ 64 श्री फल अर्ध्य समर्पित किए।

विधान के तहत रविवार को दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र जैन पांडया एवं महासमिति राजस्थान महिला अंचल की संरक्षिका मृदुला पांडया मय दम्पति निवाई पहुंचे जहां चमत्कारी चंद्र प्रभु के दरबार में श्री फल चढ़ाकर ढोंक लगाई इस दौरान चीफ जस्टिस एन के जैन एवं कर सलाहकार सुरेश काला सहित मंदिर कमेटी एवं आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।

जौंला ने बताया कि 3 जुलाई से 11 जुलाई तक सिद्ध चक्र विधान के समवशरण में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान की संगीत से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। विधान में सकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा मंडप प्रतिष्ठा आचार्य निमंत्रण भूमि शुद्धि कलशाभिषेक शांति धारा शास्त्र सभा संगीतकार रविंद्र एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर प्रेमचंद सोगानी ज्ञानचंद सोगानी विजय टोंगया त्रिलोक हरभगतपुरा पदम पराणा,

पवन सांवलिया महावीर प्रसाद छाबड़ा, विमल सोगानी पदमचंद टोंग्या नरेश हथौना धर्मचंद सेदरिया शकुंतला छाबड़ा संजू जौंला अनिता छाबड़ा विजया टोंग्या मुन्नीदेवी सोगानी अनिता हरभगतपुरा संगीता संधी सहित अनेक लोग मौजूद थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)