वन विभाग के गश्ती दल पर खनन माफियाओं ने किया हमला

5 वनकर्मी घायल, मामला दर्ज

Apr 2, 2026 - 03:06
 0  70
वन विभाग के गश्ती दल पर खनन माफियाओं ने किया हमला

निवाई। (निर्भय मीना) वन विभाग के गश्ती दल पर रक्तांचल पर्वत के पीछे गश्त के दौरान अवैध खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। जिससे 5 वनकर्मी घायल हो गए। इस मामले में सहायक वनपाल जगदीश गुर्जर ने दो नामजद सहित 7-8 अन्य आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि गश्ती दल प्रभारी सहायक वनपाल जगदीश गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया है कि उप वन संरक्षक टोंक के आदेशानुसार बुधवार की दोपहर रक्तांचल पर्वत के पीछे सरकारी वाहन से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अवैध पत्थरों से भरा हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दिया।

 गश्तीदल को देखकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोडकर फरार हो गया। गश्तीदल ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर आ रहा था। इसी दौरान बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पर सवार बाबू पुत्र रामकिशोर व रमेश पुत्र रामकिशोर मीणा निवासी श्योसिंहपुरा सीदडा सहित 7-8 महिला पुरूषों ने गश्तीदल पर हमला कर दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुडाकर ले गए। हमले में सहायक वनपाल नरेन्द्रसिंह राठौड, विनोद चौधरी, कल्पना राजावत, वन रक्षक बर्मा चौधरी व वाहन चालक मोहम्मद युसुफ चौटें आई हंै। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)