राजस्थान प्रभारी अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक, दिए दिशा-निर्देश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 27 अप्रैल को टोंक आगमन की तैयारियों को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ता की बैठक आयोजित हुई।
निवाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 27 अप्रैल को टोंक आगमन की तैयारियों को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ता की बैठक आयोजित हुई। राजस्थान प्रभारी राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा को सफल बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा शहर मंडल द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल का 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल ने प्रत्येक गांव और ढाणी से भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ आमजन को सभा में पहुंचने की रणनीति बताई। अग्रवाल ने जनप्रतिनिधि गण, पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष, पार्षद व सभी कार्यकर्ताओं को टोंक में आयोजित विशाल सभा में शामिल होने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखवीर सिंह, जिला प्रमुख सरोज बंसल, नगरपालिका निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी, शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट, अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, जितेन्द्र विजय, टिंकू बना, गिर्राज जाट, बाबूलाल सैनी, शंकरलाल सैनी, जीतू धारवाल, रामविलास बलाई, परशुराम कुमावत, अंकुर गुप्ता एवं मास्टर मदनलाल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
What's Your Reaction?

