राजस्थान पुलिस के 17 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति मेडल के साथ मिलेगा विशेष पदक
जयपुर - गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजस्थान पुलिस के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति मेडल सहित विशेष पदक से कुल 17 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार राजस्थान पुलिस में एसपी शांतनु कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही सराहनीय सेवा के लिए उत्कर्ष मेडल (एमएसएम) से राजस्थान पुलिस में आईजी दीपक कुमार, परम ज्योति, एडिशनल एसपी रेवंत दान, धनपत राज, महावीर सिंह शेखावत व नील कमल का सम्मान किया जाएगा।
इसी तरह, पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र यादव व स्नेहलता जाट, एसआई हरि शंकर, एएसआई उमेश पारीक, लक्ष्मी नारायण, महेन्द्र सिंह, कृष्णवीर सिंह व बाबू लाल, हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह व सत्यवीर को सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल करेंगे 17 जांबाजों को सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के अवसर पर राजस्थान पुलिस के 17 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय कार्यशैली एवं राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की ओर से सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में दिया जाएगा।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
राष्ट्रपति पुलिस पदक से राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महानिरीक्षक पुलिस (सीआईडी सीबी) सत्येन्द्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन प्रशासनिक अनुभव, प्रभावी नेतृत्व एवं संवेदनशील पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है।
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक
पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में महानिरीक्षक पुलिस (एटीएस एवं एएनटीएफ) विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक (सिक्योरिटी) पीयूष दीक्षित, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आयुक्तालय जोधपुर) (हाल सेवानिवृत्त) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआईडी एसएसबी जोन बीकानेर) राम प्रताप विश्नोई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसओजी) विजय सिंह चौधरी शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न संवेदनशील इकाइयों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।
फील्ड से लेकर ट्रेनिंग तक, हर स्तर पर मिला सम्मान
पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर पर सम्मानित होने वालों में पुलिस निरीक्षक (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बीकानेर) मनोज कुमार शर्मा, पुलिस निरीक्षक (पुलिस लाइन आयुक्तालय जोधपुर) हनवन्त सिंह राजपुरोहित, उप निरीक्षक पुलिस (पुलिस थाना मेट्रो आयुक्तालय जयपुर) पुरुषोत्तम लाल शर्मा और उप निरीक्षक पुलिस (सीआईडी एसएसबी यूनिट राजसमंद) शीला शामिल हैं। जिन्होंने प्रशिक्षण, प्रशासनिक एवं मैदानी कार्यों में उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया है।
जमीनी स्तर पर मुस्तैद जांबाजों का सम्मान
जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्मिकों में सहायक उप निरीक्षक थाना बासनी जोधपुर पूर्व श्याम लाल, सहायक उप निरीक्षक श्रीगंगानगर स्वर्ण सिंह, हैड कॉन्स्टेबल 6वीं आरएसी धौलपुर राजवीर सिंह, हैड कॉन्स्टेबल आरपीए जयपुर सुरेन्द्र सिंह, हैड कॉन्स्टेबल सीआईडी एसएसबी जोन श्रीगंगानगर पवन कुमार, कॉन्स्टेबल प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर रेवन्ता राम और कॉन्स्टेबल कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू सुरेश कुमार शर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
What's Your Reaction?

