महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता की दिशा में अभिनव पहल

ट्रिपल आर सेंटर “शक्ति संगम”

Apr 24, 2026 - 21:58
 0  4
महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता की दिशा में अभिनव पहल

जयपुर,। जिला परिषद जयपुर द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय नवाचार किया गया। इस अभिनव पहल के अंतर्गत खेजड़ावास पंचायत में दिनांक 14 मार्च 2026 को ट्रिपल आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाईकल) सेंटर की स्थापना की गई, जहां 14 अप्रैल 2026 तक महिलाओं ने कार्य करते हुए न केवल अपने कौशल का विकास किया, बल्कि सामूहिक रूप से 25,000 रूपयो की बचत भी की।
इस सफल पहल को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को कलेक्टर परिसर में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला प्रमुख रमा देवी चैपड़ा एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा की उपस्थिति में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक माह की इस सफल पहल की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे अपने घरों में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री जैसे-कपड़े, जूते, किताबें एवं प्लास्टिक सामग्री आदि को कलेक्टर परिसर में स्थापित डोनेशन बॉक्स में जमा करें।


संग्रहित सामग्री को व्यवस्थित रूप से साफ एवं उपयोग योग्य बनाकर प्रतिदिन जरूरतमंद एवं गरीब लोगों में वितरित किया जाएगा। यह संपूर्ण कार्य ट्रिपल आर सेंटर “शक्ति संगम” के माध्यम से संचालित किया जाएगा, जिसे प्रतिभा वर्मा द्वारा नामित किया गया है।
जिला परिषद जयपुर एवं “शक्ति संगम” की यह पहल स्वच्छता, पुनर्चक्रण एवं सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। विशेष रूप से भीषण गर्मी के इस समय में यह पहल जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।
यह नवाचार न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)