भगवान सबको अवसर देता है - आर्यिका नन्दीश्वर मति

आर्यिका नंदीश्वर मति माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश

Feb 13, 2026 - 10:52
 0  11
भगवान सबको अवसर देता है - आर्यिका नन्दीश्वर मति

जयपुर : वरुण पथ, मानसरोवर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सन्मति सागर महाराज की शिष्या आर्यिका रत्न नंदीश्वर मती माताजी ससंघ का बाजे गाजे,  जुलूस के साथ मंगल प्रवेश हुआ,  इस दौरान जगह जगह माताजी के पाद प्रक्षालन, आरती व श्रद्धालुओं द्वारा भजन “आज मेरी गुरु माँ कुटिया में आई है”, “जैन धर्म के हीरे मोती” व जयकारों बोल रहे थे।

संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल  ने बताया कि प्रवेश के बाद माताजी मंदिर में भगवान के दर्शन किये  तत्पश्चात दिव्य देशना दी जिसमें बताया कि भगवान सब को अवसर देता है कुछ लोग चंदन की लकड़ी को ऊँची क़ीमत पर बेचते वहीं कुछ उसे जलाकर  कोयला बनाकर बेचते हैं।” यह उपदेश जीवन के अवसरों का सदुपयोग करने की प्रेरणा देता है।

अध्यक्ष जे के जैन व मंत्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कान्ता देवी, मुकेश- अनिता बडजात्या व पाद प्रक्षालन चंदा देवी, महेंद्र कासलीवाल ने किया ।
कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र सेठी व उपाध्यक्ष लोकेश सोगानी ने बताया कि दिनांक 15-16 फरवरी को मंदिर का वार्षिक उत्सव माताजी के सानिध्य मे मनाया जाएगा, जिसमे मानस्थम्भ स्थित प्रतिमाओं का विशेष अभिषेक एवं महावीर विधान पूजन का आयोजन होगा ।
इस अवसर पर चोमू बाग समाज के अध्यक्ष अशोक छाबडा, मंत्री आशीष पाटनी, संघ संचालक महावीर कटारिया, संतोष कासलीवाल, कैलाश सेठी, राजेंद्र सोनी, सुनील गोधा, नवीन बाकलीवाल, सतीश कासलीवाल, सुशीला टोंग्या, रजनी लुहाड़िया आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)