बाखासर के रण में वीणा के सुरों से गूँजी मुख मुख की वाणियां

तीन दिवसीय वाणी उत्सव के प्रथम दिवस पर बाखासर के रण में वाणी गायन के लिए हजारों लोग जुटे मारवाङ,मालवा और कच्छ की गायकी का हुआ संगम

Mar 27, 2026 - 20:47
 0  21
बाखासर के रण में वीणा के सुरों से गूँजी मुख मुख की वाणियां
बाखासर के रण में वीणा के सुरों से गूँजी मुख मुख की वाणियां
बाखासर के रण में वीणा के सुरों से गूँजी मुख मुख की वाणियां
बाखासर के रण में वीणा के सुरों से गूँजी मुख मुख की वाणियां

बाड़मेर-बाखासर - थार के लोक गायन की अमूल्य धरोहर वाणी गायन को लेकर रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा होने वाले वाणी उत्सव 2026 के तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रथम दिवस बाखासर रण में पर्यटन को विकसित करने के संकल्प के साथ वीणा की मधुर धुन पर वाणी गाने वाले वाणी गायक और वाणी को सुनने वाले हजारों की तादाद में लोग बाखासर के विरान लेकिन सुनहरे सफेद रण में भी देर रात तक जुटे रहे।

रण वाणी उत्सव में मारवाङ, मालवा व कच्छ की 40 भजन गायकों के दल ने वीणा पर अपनी प्रस्तुति दी। कच्छ के मुरालाला मारवाड़ा ने देर रात अपनी मख़मली आवाज के जादू से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया ,जब उन्होंने "हिये काया में बर्तन माटी का" और "ऐसा-ऐसा राम रस पियों मेरे भाई" गाया। मुरालला व कविता पोटलिया की जुगलबंदी गायकी से वहाँ मौजूद वाणी को सुनने वाले श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।

साथ ही मध्यप्रदेश मालवा से आए रंजीत अखण्ड व केलम दरिया तथा केहराराम, झामन गढवीर, जयसिंह सोलंकी, लक्ष्मण राम भील आदि ने अपनी गायकी की अमिट छाप से श्रोताओं को अपनी ओर खींचा।

कार्यक्रम के दौरान आदू राम मेघवाल ने कहा कि वाणी जैसे उत्सव हमारी लोक परम्पराओं को जिंदा रखने का जरिया हैं,साथ ही रतन सिंह बाखासर ने भजनियों की हौंसला अफ़जाई करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वाणी गायन को अमर बनाते हैं। 

रूमा देवी ने कहा की बाखासर के मख़मली रण में वाणी उत्सव कितना जरूरी हैं यह हमारी लोक कलाओं का सरंक्षण करने का जरिया तो है ही साथ ही बाखासर जैसे रण को पर्यटन की दृष्टि से देखने पर भी जोर देता हैं इस कार्यक्रम में अनन्तराम विश्नोई जिला अध्यक्ष भाजपा ,थान सिंह डोली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जनप्रतिनिधि, योगेश यादव, जेठा राम जयपाल पुलिस उपाध्यक्ष चौहटन,रतन सिंह बाखासर, बाबू लाल जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालोर,तेजदान चारण सरपंच साता,मोती राम सीमा जन मंच,सादुला राम सियोल, पुलिस निरीक्षक मोहनलाल व राजू राम, इन्द्र पुरोहित, ताजा राम सियाग किसान नेता,जोगा राम डूडी जनप्रतिनिधि, चूना राम गोदारा किसान नेता उपस्थित रहे।

साथ ही स्थानीय भामाशाहों का सम्मान हुआ जिसमें भीख सिंह साता, मोहनलाल हुड्डा, गोमा राम काकड़,हरि सिंह बाखासर , नरपत सोनी , काना राम जाखड़, गोमा राम काकड़, विष्णु चौधरी धनाऊ,पुखराज काकड़,बांका राम देवासी, डूंगरा राम वागेला सहित स्वयंसेवको का बहुमान हुआ।

कार्यक्रम का संचालन उम्मेद सिंह चौधरी, रमेश मिर्धा, दीप सिंह भाटी रणधा,जसवंत सिंह डूडी ने किया।

मुख्य कार्यक्रम 29 30 मार्च को- वाणी उत्सव व दान सिंह भजनी पुरस्कार का मुख्य आयोजन बाङमेर के जसदेर तालाब पर 29 30 मार्च को होगा जिसमें लाखो के नगद पुरस्कार व वीणा वाद्य यंत्र प्रदान किए जाएगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)