निवाई से कौथून बालाजी मंदिर जा रहे ट्रेक्टर-ट्राली को ट्रोले ने मारी टक्कर
हनुमान जन्मोत्सव की झांकी ट्रैक्टर चालक की मौत
निवाई/निर्भय मीना। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुंसी पुलिस चौकी के सामने एक अनियंत्रित ट्रोले ने मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी गली नंबर 14 निवासी पवन कुमार (50)पुत्र मोतीलाल रैगर हनुमान जन्मोत्सव पर कौथून के बालाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के लिए भगवान श्रीराम व हनुमान जी की झांकी ले जा रहा था।
इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुंसी चौकी के सामने पुलिस द्वारा हमेशा से लगा रखे गति अवरोधको की वजह से तेज गति में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रोले ने मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
भागने का प्रयास- ट्रोले के चालक मौके से भागने का प्रयास किया और तेज रफ्तार में ट्रोले को भगा ले गया। घटना की सूचना
पर सदर थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से फरार ट्रोले का करीब दो किलो मीटर तक पीछा किया और ट्रोले को रुकवाया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। आक्रोषित लोगों ने लगाया जाम - पुलिस ने क्रेन की सहायता ट्रैक्टर-ट्रॉली को सडक के किनारे करवाकर यातायात को पुन: सुचारू किया। पुलिस ने मृतक के शव का निवाई उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
What's Your Reaction?

