निवाई कांग्रेस नेताओं का बढ़ा कद
प्रवीण माणू बने बांसवाड़ा जिला प्रभारी, परिडवाल को मिली कोटा शहर की कमान पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ममता भूपेश ने की नियुक्ति
निवाई । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में निवाई के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ममता भूपेश ने संगठन का विस्तार करते हुए निवाई से दो पदाधिकारियों को अन्य जिलों का प्रभार सौंपा है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ममता भूपेश ने पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की अभिशंषा पर अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव प्रवीण माणू को बांसवाड़ा का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, रामप्रसाद परिडवाल को कोटा जिले का शहर प्रभारी नियुक्त किया गया है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
नई जिम्मेदारियां मिलने पर नवनियुक्त प्रभारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रपाल गौतम, राष्ट्रीय समन्वयक एवं पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा, बाबूलाल सांखला और एससी विभाग की प्रदेश चेयरमैन डॉ. ममता भूपेश का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
What's Your Reaction?

