नगर निगम जयपुर के महापौर पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए नामांकन-पत्र
जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर पद के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को कुल चार अभ्यर्थियों के नामांकन-पत्र प्राप्त हुए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उपमहापौर आशीष कुमार ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों में सुनीता (इंडियन नेशनल कांग्रेस), सुनील (भारतीय जनता पार्टी), सुनीता गुप्ता मावर (इंडियन नेशनल कांग्रेस) तथा दशरथ अटल (इंडियन नेशनल कांग्रेस) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 21 सितम्बर को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2026 है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?

