तनीषा सनातनी बनीं जगत गुरु
निवाई। सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढाते हुए किन्नर अखाड़ा भारत वर्ष के संस्थापक ऋषि अजय दास महाराज ने तनीषा सनातनी को जगत गुरु के प्रतिष्ठित व सर्वोच्च पद पर विधिवत रूप से विराजित किया है। तनीषा सनातनी का इस पद पर आसीन होना न केवल उनके व्यक्तिगत आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह संपूर्ण किन्नर समाज के लिए भी एक नए युग की शुरुआत है। इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ ही ऋषि अजय दास महाराज ने नवनियुक्त जगत गुरु तनीषा सनातनी को एक विशेष उत्तरदायित्व भी सौंपा है।
उन्होंने कहा कि अब तनीषा सनातनी के कंधों पर सनातन धर्म की रक्षा करने और इसकी प्राचीन मर्यादाओं को अक्षुण्ण बनाए रखने की बडी जिम्मेदारी है। महाराज ने कहा कि जगत गुरु के रूप में तनीषा का मुख्य ध्येय किन्नर समाज का सर्वांगीण उत्थान करना और समाज को मुख्यधारा से जोडना है। इस नियुक्ति से श्रद्धालुओं एवं किन्नर समाज में खुशी की लहर दौड गई।
What's Your Reaction?

