जिला निर्वाचन अधिकारी ने जयपुर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

किया मतदाताओं का उत्साहवर्धन

Oct 25, 2026 - 15:27
 0  1
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जयपुर जिले के विभिन्न  मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण

जयपुर। पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत सरपंच व पंचों के चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान प्रक्रिया को पूर्ण स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने जयपुर जिले की 8 पंचायत समितियों के प्रथम चरण के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत समिति चौमू की ग्राम पंचायत अनंतपुर (जेतपुरा) की बूथ संख्या 68 से 71, ग्राम पंचायत देवपुरा की बूथ संख्या 29 से 31 ग्राम पंचायत जयसिंहपुर के बूथ संख्या 25 से 28 तथा गोविंदगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलिकपुर कि बूथ संख्या 37 से 40 तथा बूथ संख्या 41 से 45 तक के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण  कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की सार्थक अपील भी की।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने झोटवाड़ा, सांभर लेक, तथा मौजमाबाद पंचायत समितियां के विभिन्न मतदान केदो का औचक निरीक्षण कर मतदाताओं को मतदान केंद्र पर उपलब्ध बिजली पानी स्वच्छता सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान  उपस्थित मतदाताओं से मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं सहित मतदान प्रक्रिया सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर  उत्साहवर्धन किया। मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करने पर  सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)