कृषि निवेश यात्रा को और आगे ले जाएगा ‘ग्राम-2026’ : भजनलाल शर्मा

किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं निवेशकों को मिलेगा एक मंच- कृषकों की आय बढ़ाने पर होगी चर्चा, आधुनिक तकनीक पर दिया जाएगा बल- ‘सशक्त किसान-समृद्ध भारत’ के विजन को धरातल पर साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध

Apr 24, 2026 - 10:31
 0  0
कृषि निवेश यात्रा को और आगे ले जाएगा ‘ग्राम-2026’ : भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त किसानसमृद्ध भारत’ के विजन को राज्य में धरातल पर साकार करने के लिए 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाला ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट(ग्राम)-2026 बड़ा मंच साबित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य किसानोंकृषि विशेषज्ञोंनीति निर्माताओं और निवेशकों को एक साथ लाकर कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

 मुख्यमंत्री गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों एवं उद्यमियों को ग्राम-2026 में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा किग्राम’ के तहत गिरदावर सर्किलउपखण्डजिला सहित प्रत्येक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैंजिससे ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि राजस्थान कृषि उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। बाजरासरसोंतिलहनजौग्वारईसबगोल और जीरे के उत्पादन में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। इस विविधता से फूड प्रोसेसिंगस्पाइस पार्क और एग्री-एक्सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्यमियों को निवेश अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर कृषि क्षेत्र में करीब 44 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गएजिनमें से 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर भी चुका है। ग्राम-2026 इसी निवेश यात्रा को और आगे ले जाने का मंच है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहली बार पश्चिम क्षेत्रीय जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। दलहन उत्पादन के मामले में झालावाड़ व टोंक जिलों को मॉडल जिलों के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वहींकेंद्र सरकार द्वारा भी प्रदेश में 3 लाख क्विंटल से अधिक बीज वितरण के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा।

कृषि से जुड़ी गतिविधियों पर भी सरकार का फोकस-

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। हमारी सरकार ने दो साल में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी कर राज्य में 65 हजार से अधिक सौर पंप संयंत्र स्थापित करवाए हैं। इससे किसानों की बिजली लागत/खर्च में भारी कमी आई है और कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि किसानों को निकटतम ही प्रसंस्करण इकाई मिले और उनकी आय बढ़े। इस हेतु हम प्रोसेसिंग यूनिटवेयरहाउसडेयरीमछली पालनपशुपालन सहित अन्य कृषि से जुड़ी गतिविधियों पर भी फोकस कर रहे हैं। प्रदेश में डेढ़ हजार से अधिक कृषि प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की गई हैं। साथ हीप्रदेश में प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए फूड पार्कों हेतु भूमि चिन्हित की जा चुकी है। मसाला प्रकोष्ठ की स्थापनाराजस्थान स्पाइस कॉन्क्लेव का आयोजन तथा राजस्पाइस मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करने जैसे नवाचार भी किए गए हैं।

पीएम फसल बीमा के तहत राजस्थान में सबसे ज्यादा पॉलिसी जारी-

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए समर्पण के साथ कार्य कर रही है। हमने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये की है। साथ हीप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश में सबसे ज्यादा 2 करोड़ 19 लाख पॉलिसी जारी की गई हैं तथा 6 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को गेहूं की खरीद पर 150 रुपये बोनस, 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजलीराजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत पशुपालकों को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण किया गया है।

 केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि जब कृषि लाभदायक होगीतभी देश का सही मायने में विकास होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान साहस और नवाचार की भूमि है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार कृषि लागत में कमी और उन्नत तकनीक के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक प्रदेश की भौगोलिक आवश्यकतानुसार कृषि के लिए आवश्यक एवं सुलभ तकनीक विकसित करें।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के तहत अहमदाबादहैदराबाद एवं पुणे सहित देश के कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश के कृषकों को नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए आयोजित ग्राम’ एकीकृत अंतर्राष्ट्रीय मंच हैजहां नीति निर्मातावैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे। साथ ही विशेष सत्रोंजाजम चौपालकृषि क्षेत्र में महिला उद्यमिता एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के जरिए नवाचारों पर भी चर्चा की जाएगी।

 कार्यक्रम में ग्राम- 2026’ पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावतसहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमारराजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरीभारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एम.एल. जाटकृषि विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपालफिक्की के महासचिव अनन्त स्वरूप सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमीगणनिवेशकगणविशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)