कलम समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए चले: आचार्यश्री वर्धमान सागर जी
"ऐतिहासिक शांति समागम में पत्रकारिता के दायित्व पर मंथन, गुरुदेव ने दिया एकता का संदेश"
टोंक आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज (36 पिच्छी) ससंघ के मंगल सानिध्य में अद्भुत, प्रेरक और ऐतिहासिक शांति समागम राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। देशभर के विभिन्न ख्यातिप्राप्त 150 से अधिक संपादक एवं पत्रकारों ने इसमें भाग लिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता रमेश तिजारिया ने की, प्रथम सत्र का संचालन राजेंद्र महावीर सनावद एवं द्वितीय सत्र का संचालन उदय भान ने किया। प्रातः 8:00 बजे आरंभ हुआ यह आयोजन तीन क्रमबद्ध सत्रों में संवाद और विचार मंथन के साथ शाम 5:30 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने अपने संदेश में कहा कि पत्रकार समाज की दिशा तय करने वाली कलम रखते हैं, इसलिए यह कलम सदैव राष्ट्र, समाज और सत्य के लिए चलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारों को केवल समाचार लिखने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकजुटता और जनजागरूकता में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। गुरुदेव ने यह भी कहा कि पत्रकारों को दुख और सुख दोनों परिस्थितियों में एकजुट रहकर जनहित में कार्य करना चाहिए, क्योंकि यही सच्ची पत्रकारिता का धर्म है।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी संगोष्ठी में अपने विचार साझा किए और मीडिया की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर मंथन किया। सभी उपस्थित पत्रकारों ने आचार्य श्री के मंगल आशीर्वाद को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
यह संगोष्ठी न केवल पत्रकारिता के दायित्व को समझने का अवसर बनी, बल्कि समाज, राष्ट्र और मानवता के लिए कलम को सशक्त बनाने का भी प्रेरक मंच साबित हुई।
जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारया भी पूर्ण मेहनत एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।जैन धर्म प्रचारक पवन कंटान व विकास जागीरदार के अनुसार शांति समागम संगोष्ठी से पूर्व श्रीजी एवं आचार्य शान्तिसागर जी सहित सभी आचार्यों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलन राजेंद्र जैन महावीर, रमेश तिजारिया, उदयभान जैन, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी देवी, बीना जैन छामुनिया विनायक जैन, अमित छामुनिया ने किया उसके पश्चात आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन विमल चंद, कमल चंद, रमेश चंद, मुकेश कुमार बरवास परिवार द्वारा किया गया एवं जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल एवं फूलेता परिवार ने जिनवाणी भेंट की गई। एवं पूर्वाचार्यों को अर्घ्य चिरंजी लाल बगड़ा, सुनील जैन संचय, अरुण जैन, भागचंद फूलेता, धर्मचंद दाखिया, कमल सर्राफ, राजेश सर्राफ ने समर्पित किया।
इस मौके पर नीटू छामुनिया, ओम ककोड़, राजेश शिवाड़िया, अंकुर पाटनी, धर्मेंद्र पासरोटियां, पंकज कल्ली, लोकेश कल्ली, सोनू पासरोटियां, सुनील सर्राफ, विकास अतार, मनीष अतार, आशु दाखिया, पुनीत जागीरदार आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

