आर्यिका विशुद्ध मति माताजी का सुनारा में मंगल प्रवेश

बनस्थली में आज होगा मंगल आगमन

Jun 17, 2025 - 16:01
 0  109
आर्यिका विशुद्ध मति माताजी का सुनारा में मंगल प्रवेश

निवाई बनस्थली - जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा विश्व विख्यात भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी ससंध का बुधवार को बनस्थली में मंगल प्रवेश होगा। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि आचार्य निर्मल सागर महाराज की शिष्या गणिनि आर्यिका विशुद्ध मति एवं विज्ञ मति माताजी संध फागी, माधोराजपुरा, डाबीच, राहोली होते हुए मंगलवार को सुनारा पहुंचे जहां समाजसेवी विनोद कुमार, महेन्द्र कुमार, जयकुमार जैन पांडया, राजकुमार पहाड़ियां, प्रेमचंद सोगानी, महावीर प्रसाद छाबड़ा, विमल पाटनी, प्रकाश राहोली, नीरु पांडया शकुंतला छाबड़ा, संजू पाटनी जौंला, शशी सोगानी, रानी कठमाणा, त्रिलोक हरभगतपुरा, अनिल जैन, बंटी कठमाणा, त्रिलोक रजवास, सहित अनेक लोगो ने चरण प्रक्षालन एवं आरती करके अगुवानी की।

 जौंला ने बताया कि गणिनि आर्यिका विशुद्ध मति एवं विज्ञमति माताजी 7 पिच्छिका धारी संध सहित बुधवार को बनस्थली में मंगल प्रवेश करेंगे। जहां बनस्थली जैन मंदिर में आर्यिका माताजी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस दौरान वहीं पर समस्त आर्यिकाओं की आहार चर्या होगी। जैन समाज के प्रवक्ता हितेश छाबड़ा राकेश संधी एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आर्यिका विशुद्ध मति माताजी का 19 जून को निवाई में मंगल प्रवेश होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)