आचार्य कल्प श्रुत सागर महाराज का 39 वां समाधि दिवस मनाया

निवाई के श्रद्धालुओं ने महावीर जी में अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी का किया मस्तकाभिषेक

May 9, 2026 - 15:55
 0  6
आचार्य कल्प श्रुत सागर महाराज का 39 वां समाधि दिवस मनाया

निवाई - श्री महावीर जी - सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा शहर के सभी जिनालयों में द्वितीय पट्टाधीश चारित्र चूड़ामणि आचार्य कल्प श्रुत सागर महाराज के 39 वें समाधि दिवस पर मण्डल विधान के साथ  मस्तकाभिषेक किया गया जिसमें सभी जैन मंदिरों के साथ बड़ा जैन मंदिर, नसियां जैन मंदिर सहित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र महावीर जी में पूजा अर्चना की।  जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आचार्य कल्प श्रुत सागर महाराज के 39 वें समाधि दिवस के पावन अवसर पर आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी के विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा पंचामृत अभिषेक शांतिधारा के साथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसका सौभाग्य तेजकरण जैन, सुकुमाल जैन मौजमाबाद एवं सुनील चेनपुरा एवं मधु जैन चेनपुरा निवाई को मिला। जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा के कोषाध्यक्ष हितेश छाबड़ा एवं प्रवक्ता राकेश संधी ने बताया कि जैन धर्म प्रचारक एवं सरावगी समाज के जिला प्रवक्ता विमल पाटनी जौंला एवं संजू जौंला के विवाह वर्षगांठ के पावन अवसर पर अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी मंदिर में अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी जी के अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य विमल पाटनी जौंला संजू पाटनी जौंला को प्राप्त हुआ

इस अवसर पर जरुरत मंद लोगों एवं वानरों को भोजन कराया इस अवसर पर आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी को श्री फल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें आर्यिका माताजी के मुखारविंद से मण्डल विधान की पूजा के साथ आचार्य कल्प श्रुत सागर महाराज की विशेष पूजा अर्चना की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। इसी प्रकार बड़े मंदिर महावीर जी में विराजमान जैन मुनि विबोध सागर महाराज एवं मुनि विलोक सागर महाराज के समक्ष श्री फल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जस्टिस एन के जैन, जैन सोशल ग्रुप अतुल जी बिलाला, निर्मल जी संधी जयपुर, विनोद जी कोटखावदा, सरावगी समाज टोंक जिला मुख्य संयोजक सुरेन्द्र मोहन जैन, जिलाध्यक्ष संत कुमार जैन, महामंत्री अशोक जी कासलीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जी पाटोदी, उनियारा, शेलेन्द्र चौधरी टोंक, प्रकाश जी पाटनी मालपुरा, महासमिति महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला जी बिन्दायका, मंत्री सुनीता जी गंगवाल, सरावगी समाज महिला जिलाध्यक्ष रेखा जैन, ब्लॉक अध्यक्ष अनिता छाबड़ा, सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)