आंगनबाड़ी चलो अभियान प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का का हुआ आयोजन
जयपुर (सांभर) । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय साम्भर लेक जयपुर में आंगनबाड़ी चलो अभियान प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं द्वारा दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांभर में आयोजित उक्त प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह में आंगनबाड़ी के नवीन बच्चों का स्वागत किया। उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों को पोर्टफोलियो किट जिसमें बच्चों के लिए रंग, वॉटर बोतल, खिलौने आदि प्रदान किये। आंगनबाड़ी केंद्रों पर उक्त पोर्टफोलियों खेल सामग्री का वितरण इस उद्देश्य से किया जाता कि बच्चें खेल खेल में सीखे। बच्चों को आंगनबड़ियों में स्वस्थ सुरक्षित एवं सीखने का माहौल मिल सके। उक्त समारोह में साम्भर उपखण्ड अधिकारी ऋषि राज कपिल, उपनिदेशक आईसीडीएस श्रीमती पार्थवी शर्मा, उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश डोगीवाल, कार्यक्रम प्रभारी आरपीएस सपना मौर्य तथा सीडीपीओ प्रिया कुमावत एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री महोदया ने एक बच्चे के जन्मदिन एवं आंगनबाड़ी में प्रवेश उत्सव पर केक काट कर स्टॉल का अवलोकन किया जिसमें भामाशाहों से प्राप्त सामग्री एवं खिलौने आदि का वितरण किया गया।
स्टॉल में विभिन्न आयामों पर आधारित कॉर्नर्स बनाए गए जिसमें आसपास के वातावरण में उपलब्ध सामग्री से निर्मित सहायक शिक्षण सामग्री तैयार कर प्रदर्शित की गई व बताया गया कि बच्चों को खेल खेल के माध्यम से स्कूल शिक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में 6 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों को समग्र प्रमाण पत्र (ईसीसी ई सर्टिफिकेट)दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में उन भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय में सहयोग प्रदान किया ।
भामाशाह द्वारा प्रदान सांभर परियोजना के 3 से 6 वर्ष के पंजीकृत 1600 बच्चों के लिए पोर्टफोलियो किट ,पानी की बोतल, खिलौने इत्यादि वितरित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपने बाल मनोभाव से देश भक्ति के गानो पर नृत्य प्रस्तुति दी। उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन किया। अधिकारियो द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खेल-खेल में प्रदान की जा रही है शालापूर्व शिक्षा के बारे जानकारी दी गई।
दिया कुमारी ने बच्चों हेतु आंगनबाड़ी केंद्र पर तैयार किया जा रहे हैं गर्म पोषाहार के बारे में जाना।
जल मंदिर का उद्घाटन
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एनईपी (होलीस्टिक कार्ड) समग्र प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने वार्ड संख्या 3 साम्भर की आंगनबाडी कां निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाडी एवं स्कूली बच्चों के लिए भामाशाह द्वारा निर्मित जल मंदिर का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि भामाशाहै द्वारा इस क्षेत्र की आंगनबाड़ियों के लिए 1600 से आंजनवाडी पोर्टफोलियो कित और खिलौने सामग्री दी गईं है। नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष भामाशाह अनिल गट्टानी द्वारा सांभर नगरपालिका की समस्त आंगनड़ियों को गोद लेने की घोषणा की गई।
What's Your Reaction?

