अस्थाई सफाई कर्मचारियो को स्थाई किया जावे : सामरिया
सफाई कर्मचारी के स्वास्थ एवं वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता को लेकर चर्चा की
जयपुर : अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति पिछडी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सामरिया ने कहा की वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देते हुए कार्यालयो व अन्य जगहो पर कार्यरत अस्थाई सभी सफाई कर्मचारियो स्थाई किया जावे एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित जांच के साथ कार्यस्थल पर सफाई किट जिसमे विशेष जूते , दस्ताने , मास्क, ट्राॅली आदी भी उपलब्ध कराए जाना चाहिए।
सफाई कर्मचारी एवं वाल्मिकी समाज को लेकर संगठन कार्यालय जयपुर मे चर्चा हुई जिसमे संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संघ नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष नन्दकिशोर डंडोरिया ने कहा वाल्मिकी समाज सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक रूप से आज भी पिछडा हुआ है । वर्षो से हम सर्वसमाज कि सेवा कर रहे है लेकिन हमारे ही अधिकारो पर कुठाराघात किया जा रहा है अन्य समाज के सफाई कर्मचारी भर्ती हो रहे है लेकिन काम वाल्मिकी समाज को ही करना पड रहा है।
मिटींग मे उपस्थित नगर निगम जयपुर के पूर्व सफाई श्रमिक संघ अध्यक्ष सुरेश कल्याणी ने कहा कि अस्थाई भर्ती / ठेका प्रथा / निजीकरण से आरक्षित वर्ग को नुकसान हो रहा है । बैठक मे झूमरचन्द कोठारी , शिवचरण डंडोरिया , दिनेश बंशीवाल ने कहा आज भी हमे सामाजिक भेदभाव का सामना करना पडता है ।
What's Your Reaction?

