’सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ’

नगर निगम जयपुर के तत्वावधान में सुबोध पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

Jul 29, 2025 - 13:28
 0  86
’सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ’
’सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ’

जयपुर । नगर निगम जयपुर द्वारा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में सुबोध पब्लिक स्कूल, साँगानेर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम जयपुर की उपायुक्त श्रीमती ममता नागर के स्वागत से हुई, जिनका अभिनंदन स्कूल कन्वीनर श्रीमती वीना जमद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इसके पश्चात् विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें श्रीमती ममता नागर, श्रीमती वीना जमद एवं श्रीमती शालिनी कपूर द्वारा पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नगर निगम के PIU विभाग द्वारा समन्वय किया गया और स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु विविध गतिविधियाँ करवाई गईं।

कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट्स और गाइड्स के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बच्चों ने स्वयं बर्ड फीडर तैयार किए एवं स्कूल परिसर में स्थापित किए, जिससे उनके अंदर प्रकृति के प्रति जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

विद्यार्थियों ने “सेव एनवायरनमेंट, सेव फ्यूचर“ विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें वनों की कटाई, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर मार्मिक संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)