संरक्षित विरासत: सक्रियता एवं प्रभावी निगरानी
नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने ली हैरिटेज सेल की समीक्षा बैठक
जयपुर। नगर निगम जयपुर, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने गुरूवार को नगर निगम मुख्यालय के सभागार भवन में हैरिटेज सेल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में हैरिटेज सेल द्वारा चारदीवारी क्षेत्र के संरक्षण व स्वरूप को बनाये रखने के लिए अब तक किये गये कार्यों एवं वर्तमान स्थिति के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में उपायुक्त सतर्कता अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक, एटीपी, डीडीपी, XEN, JEN सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने हैरिटेज सेल को और अधिक सुदृढ होकर कार्य करने के निर्देश के साथ-साथ परकोटा दीवार के बचे हुए मरम्मत कार्य को शीघ्र ही शुरू किये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। आयुक्त ने कहा कि चार दीवारी क्षेत्र को यूनेस्को स्वरूप में बनाये रखने हेतु उपायुक्त किशनपोल जोन, हवामहल आमेर जोन, आदर्श नगर जोन, उपायुक्त विजीलेंस व हैरिटेज सेल को अस्थाई अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्यवाही की जाने एवं अवैध होर्डिंग बैनर पोस्टर को हटाने के निर्देश दिये।
बैठक में किशनपोल एवं आदर्श नगर जोन में हैरिटेज सेल व उपायुक्त जोन द्वारा किये गये सीज भवनों की कारवाई की भी समीक्षा की गई साथ ही आयुक्त ने अवैध व अस्थायी अतिक्रमणों पर प्रभावी कारवाई करने के निर्देश दिये।
What's Your Reaction?

