युवा दिवस पर युवाओं ने देखी विधान सभा

स्‍पीकर देवनानी ने युवाओं को दी शुभकामनाएं और कहा मेहनत करो और आगे बढों विधान सभा में 77 लोगों ने किया रक्‍तदान और 150 ने कराई मेडिकल जांच

Jan 12, 2026 - 21:16
 0  6
युवा दिवस पर युवाओं ने देखी विधान सभा
युवा दिवस पर युवाओं ने देखी विधान सभा

जयपुर  राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के विभिन्‍न महाविद्यालयों के युवाओं ने राजस्‍थान विधानसभा के सदनभवन और संग्रहालय को देखा। देवनानी ने युवाओं का आव्‍हान किया कि वे निरन्‍तर मेहनत करेंआगें बढें और राष्‍ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदार बने। देवनानी ने युवाओं को युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और ओवर स्‍पीड से वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिये कहा। युवाओं ने विधान सभा को देखने का अवसर प्रदान करने के लिए स्‍पीकर देवनानी का आभार जताया।

 

युवा दिवस पर तीन सौ युवाओं ने देखी विधान सभा- राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू किये गये जनदर्शन अभियान के तहत सोमवार को युवा दिवस पर महाविद्यालय शिक्षा के तीन सौ युवाओं ने विधान सभा देखी। राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के विभिन्‍न महाविद्यालयों में स्‍नातक अन्तिम वर्ष के युवाओं ने विधान सभा के गुलाबी सदन और ऐतिहासिक भवन को देखकर गौरव का अनुभव किया। युवाओं ने विधान सभा के राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय को भी देखा। युवाओं ने राज्‍य के गौरवशाली इतिहास को जाना। स्‍पीकर देवनानी को युवाओं ने अपने हाथों से बनाए स्‍वामी विवेकानन्‍द के चित्र भेंट किये। युवाओं ने देवनानी को जन्‍म दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर दी अर्थ ऐसोसिएश्‍न की डॉ. हेमलता शर्माभावना बंसलनीतू कुशवाह और रिया हिम्‍मतरामका भी मौजूद थी।

 

81 लोगों  ने किया रक्तदान और 155 ने कराई मेडिकल जांच राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्मदिवस पर राजस्थान विधानसभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति के तत्वावधान में सोमवार को यहां विधान सभा में राजस्‍थान हॉस्पिटल व स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण ब्‍लड बैंक द्वारा  मानव कल्याण हेतु लगाये गये रक्तदान एवं निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर में 81 लोगों ने रक्‍तदान किया और 155 लोगों ने नि:शुल्‍क मेडिकल जांच कराई।

 

शिविर में सोमवार को प्रातः 10 बजे से राजस्थान विधानसभा सचिवालय में विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया । रक्‍तदाताओं को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।

 

देवनानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सशक्त माध्यम है। देवनानी के जन्मदिवस को विधान सभा अधिकारी और कर्मचारियों ने सेवासमर्पण और मानव कल्याण के कार्यों से जोड़कर मनाया और समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य किये। शिविर का उद्देश्य जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। पूरे वातावरण में सेवा व संवेदनशीलता की भावना दिखाई दी।

 

मंत्रीगण और विधायकगण सहित आमजन ने देवनानी को दी बधाई- सोमवार को राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी को राज्‍य मंत्री मण्‍डल के सदस्‍य सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर देवनानी को जन्‍म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। देवनानी को विधायकगण रविन्‍द्र सिंह भाटी रोहित बोहरा जसंवत सिंहपूर्व विधायक  जीतराम,  रामकिशोर मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण ने जन्‍म दिवस की बधाई दी। स्‍पीकर देवनानी को राजस्‍थान विधान सभा पहुँचने पर प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा  विशिष्‍ट सहायक के.के. शर्मा के साथ विधान सभा के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने जन्‍मदिवस पर अभिवादन करते हुए उन्‍हें बधाई और शुभकामनाएं दी। देवनानी से जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रो. वाईस चांसलर सुधीर भण्‍डारीअक्षय पात्र के प्रतिनिधिगण और पत्रकारगण ने जन्‍म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।   

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)