भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक बने
हिन्दू सम्मेलन को लेकर खणदेवत मंडल की हुई बैठक
निवाई। विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मण्डल केंद्र खणदेवत के तत्वावधान में बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में बैठक आयोजित हुई। जिसमें आयोजन समिति का गठन किया गया। सेवानिवृत अध्यापक गजानंद शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रेमप्रकाश शर्मा व राजेंद्र शर्मा ने हिन्दू सम्मेलन के उद्देश्य, आवश्यकता व आयोजन की रुपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। सामूहिक रूप से सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रमों और तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई व आयोजन समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
रतनसिंह व गजानंद शर्मा को संरक्षक, सुवालाल को अध्यक्ष, नाथूलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, अर्जुन खटाना को उप कोषाध्यक्ष, शिव किशन छाबड़ी व जगदीशलाल को उपाध्यक्ष, मुकेश गुर्जर को संयोजक, हजारी मेंबर को सह संयोजक, देवालाल हरसाना को सचिव, भगवान लक्षकार को सहसचिव, दिनेश नायक, अर्जुन राजवंशी, बुद्धिप्रकाश गुर्जर व मोनू शर्मा को प्रचार मंत्री तथा हरफूल, श्योजी खटाना, रामजीलाल गुर्जर, रामदयाल चौधरी, रामविलास, सीताराम शर्मा, पदमचंद जैन, सीताराम मरेठा, बृजराज शर्मा, शिवराज खटाना को सदस्य बनाया गया। उंहोंने बताया कि मंडल के अन्य गांव हिंगोटिया, चिकाना, सीदडा, देवरी, दामोदरपुरा, झुझारपुरा, चोरपुरा व श्योसिहपुरा आदि में भी संपर्क करके वहां से भी सभी समाज के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। कलश यात्रा, ध्वज निशान यात्रा, हनुमान चालीसा पाठ, साधु-संतों के प्रवचन आदि की तैयारी पर चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन में समाज में प्रेम और सौहार्द तथा समरसता बढ़ाने और मातृभाषा तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा होगी। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर गांव, पारिवारिक जीवन मूल्यों और संस्कारों की स्थापना की दिशा में भी ऐसे सम्मेलनों को जरूरी बताया है।
What's Your Reaction?

