भजनलाल ने किसानों के लिए खोला पिटारा, 1,717 करोड़ की दी सौगातें

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी

Dec 6, 2025 - 02:19
 0  26
भजनलाल ने किसानों के लिए खोला पिटारा, 1,717 करोड़ की दी सौगातें

श्रीगंगानगर/जयपुर. श्रीगंगानगर की जीवनदायिनी गंग नहर के शताब्दी कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलाके को 1,717 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है। अपने 38 मिनट के भाषण में सीएम का पूरा फोकस किसानों पर केंद्रित रहा। समारोह में सीएम ने गन्ना उत्पादकों को सौगात देते हुए समर्थन मूल्य में 15 रुपए प्रति क्विंटल दाम बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अन्नदाता को फकीर बनाने का काम किया, जबकि भाजपा ने किसान हित के लिए कई कदम उठाए हैं। फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण योजना के शिलान्यास से पहले महाराजा गंगासिंह का स्मरण करते हुए नमन किया और बोले कि जिस राजा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए साल 1925 में इस मरू भूमि में गंग नहर निर्माण का शिलान्यास किया था, उसका यह परिणाम रहा कि यह इलाका न केवल हरा-भरा हुआ, बल्कि अन्न का कटोरा बनकर पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है। सीएम ने गाजर मंडी निर्माण का शिलान्यास किया, जिससे गाजर उत्पादक किसानों को फायदा होगा। किसानों की मुस्कान हमारी सरकार की नीति निर्माण में प्राथमिकता है। किसान और खेती के लिए सरकार ने नहरों को सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया
गन्ने का समर्थन मूल्य 401 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 416 रुपए प्रति क्विंटल किया गया। मध्यम श्रेणी का गन्ना 391 रुपए की बजाय 406 रुपए प्रति क्विंटल और पछेती गन्ना 386 रुपए की बजाय 401 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)