बाघिन एसटी-30 के 9 महीने के 3 शावक दिखे
सरिस्का में अब @50 टाइगर
अलवर. सरिस्का में टाइग्रेस एसटी-30 के तीन शावक अपनी मां के साथ नजर आए हैं। शावकों की उम्र केवल 9 महीने की है। एसटी-30 पहली बार मां बनी है। इसमें एक सरिस्का के सबसे बड़े अधिकारी सीसीएफ संग्राम सिंह ने यह बेहद खूबसूरत फोटो अपने कैमरे में क्लिक की है। इन फोटोज को वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को सोशल साइट्स पर पोस्ट किया है। टाइग्रेस एसटी-30 अपने शावकों के साथ टहला रेंज के जंगल में दिखी है। टाइग्रेस के शावक रेंज में एनिकट के ऊपर अठखेलियां करते नजर आए। वन प्रशासन की जिप्सी को देख टाइग्रेस व शावकों ने कुछ देर तक निगाहें गड़ाए रखी। बाद में वे फिर मस्ती करते दिखे। करीब 15 मिनट तक टाइग्रेस व शावक एनिकट के रैंप पर जमे रहे।
कभी शावक अगल-बगल चले जाते तो कभी वापस वहीं आ जाते। वन प्रशासन की जानकारी के अनुसार ये टाइग्रेस अपने शावकों के साथ एक दिन पहले बघानी रेंज के आसपास के जंगल में भी दिखी थी। सरिस्का के सदर क्षेत्र के आसपास ही नहीं, अब टहला रेंज में टाइगर का कुनबा काफी बढ़ गया है। बफर जोन में आए दिन टाइगर की साइटिंग होती है। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया- अब सरिस्का में टाइगर की संख्या 50 हो गई है। इस तरह एक जगह 4-4 टाइगर दिख जाते हैं। जो टूरिस्ट को बहुत अधिक आकर्षित करते हैं।
What's Your Reaction?

