पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

Mar 10, 2026 - 19:01
 0  2
पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
पुलिस मुख्यालय में हुआ श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

जयपुर । पुलिस मुख्यालय में सोमवार का दिन राजस्थान की श्रेष्ठ महिला पुलिसकर्मियों, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व सुरक्षा सखियों का सम्मान के नाम रहा। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की पहल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्यभर से आई सुरक्षा सखियों, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्याओं और महिला कांस्टेबलों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रहाटकर ने कहा कि सम्मानित होने वाली सुरक्षा सखियां समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं, जिनमें गृहिणियां, कॉलेज प्रोफेसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका सदस्य और शिक्षक भी शामिल हैं। ये महिलाएं समाज में सक्रिय रहकर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

सम्मानित हर महिला ‘रियल लाइफ हीरो’ और ‘वंडर वुमन’

उन्होंने इन महिलाओं को ‘रियल लाइफ हीरो’ और ‘वंडर वुमन’ बताते हुए कहा कि ये महिलाएं राजस्थान की वीरता और शौर्य की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी राजस्थान के विजन के अनुरूप महिलाओं के सराहनीय कार्यों को पहचान देने के लिए यह पहल शुरू की गई है, जिससे अन्य बेटियां और महिलाएं भी प्रेरित हों।

आरंभ में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जब महिलाएं सुरक्षित होंगी, तभी समाज की प्रगति की मजबूत नींव रखी जा सकेगी। उन्होंने राजकॉप सिटीजन एप, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, एंटी रोमियो स्कवाड सहित अन्य अभियानों—कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे पुख्ता प्रबंधों की जानकारी दी और कहा कि महिला अपराधों में पिछले तीन वर्षों में लगातार गिरावट आ रही है और अनुसंधान का समय भी कम हुआ है।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस लता मनोज कुमार द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस अभियानों की विस्तृत जानकारी के साथ हुई। उन्होंने ‘राजकॉप सिटीजन ऐप’ के बारे में विस्तार से व्याख्या की। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा ने किया, जबकि अंत में डीआईजी श्वेता धनखड़ ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इनका हुआ सम्मान :

कार्यक्रम दौरान महिला आयोग अध्यक्ष के हाथों राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची महिला कांस्टेबल,  कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सदस्य व  सुरक्षा सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

उत्कृष्ट महिला पुलिस कांस्टेबल (Best Female Constable- कुल 9)

इस श्रेणी में राज्य के विभिन्न जिलों से चुनी गई उन महिला कांस्टेबलों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर विशेष समर्पण दिखाया। सम्मानित होने वालों में चित्तौड़गढ़ से आरती कुमावत (911), जैसलमेर से श्रीमती खेतू (2036), ब्यावर से सुश्री सरिता (2288), भरतपुर से श्रीमती रीना आर्य (1666), और जयपुर दक्षिण से श्रीमती प्रियंका (9824) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त खैरथल-तिजारा से श्रीमती पुष्पा (267), कोटा शहर से श्रीमती सोनिया (हैडकानि. 35), बीकानेर से श्रीमती संजू (1940) तथा जोधपुर पश्चिम से श्रीमति किरण (2055) को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नवाजा गया है।

सुरक्षा सखी (Suraksha Sakhi- कुल 9)

समाज और पुलिस के बीच सेतु का कार्य करने वाली विभिन्न रेंजों की सुरक्षा सखियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें उदयपुर रेंज के चित्तौड़गढ़ जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली शिल्पा जैन, अजमेर रेंज (ब्यावर) से ममता गुप्ता, और बीकानेर रेंज (हनुमानगढ़) से मूर्ति वर्मा शामिल हैं। साथ ही भरतपुर से रीना देवी, जयपुर रेंज (अलवर) से लक्ष्मी चौहान, जयपुर आयुक्तालय (दक्षिण) से रेणु राठौड़, जोधपुर रेंज (बाड़मेर) से शोभा गौड़, जोधपुर आयुक्तालय (पूर्व) से बिन्दू टांक और कोटा रेंज (बारां) से श्रीमति सुरभि खंडेलवाल को भी इस विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट (Kalika Patrolling Unit-कुल 18)

क्षेत्रीय सुरक्षा और गश्त में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका यूनिट की सदस्यों को भी पहचान दी गई। इसमें श्रीगंगानगर से श्रीमति संतोष व सुश्री प्रियंका, जोधपुर पश्चिम से सुश्री माया व सुश्री अनिता, और जयपुर उत्तर से श्रीमति शर्मिला व श्रीमती संगीता को सम्मानित किया गया। अलवर जिले से श्रीमति कविता व श्रीमती मकोल, भीलवाड़ा से श्रीमति सुशीला व श्रीमती सुमन, भरतपुर से श्रीमती अर्चना व श्रीमती जयश्री, जालोर से श्रीमती इन्द्रा व श्रीमती राजल, कोटा ग्रामीण से श्रीमती लीला व श्रीमती सुनिता तथा चित्तौड़गढ़ से श्रीमती श्यामा (सउनि) व श्रीमती बीना को उनके साहसिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)