पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं:— मदन राठौड़

"एक पेड़ मां के नाम" और "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मानसरोवर के सिटी पार्क में किया वृक्षारोपण

Jul 28, 2025 - 14:19
 0  64
पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं:— मदन राठौड़

जयपुर,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को हरियाली तीज के पावन अवसर पर "हरियालो राजस्थान" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कुल 108 पौधों का रोपण किया गया तथा वृक्षों के साथ पौध रोपण करने वालों की नाम पट्टीका भी लगाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण का संरक्षण नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए आगे आएं और कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा, "वृक्ष हमें न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर हैं। हर किसी को वृक्षारोपण करना चाहिए, विशेष रूप से ऐसे अवसरों पर जब प्रकृति और संस्कृति का संगम होता है।" राठौड़ ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ हमें इनके सरंक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पेड़ लगाने वाला उसके सरंक्षक के तौर पर कार्य करें तो आने वाले समय में हरित राजस्थान का संकल्प पुरा होता नजर आएगा। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा प्रदेश मीडिया ​संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, भरतपुर संभाग सहप्रभारी सोमकांत शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जयपुर शहर कार्यक्रम संयोजक संजय जैन, मानसरोवर मंडल कार्यक्रम संयोजक पारस जैन, मंडल अध्यक्ष विपीन सिंघल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष, सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ महिलाओं ने भाग लिया और वृक्षारोपण किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)