नव उत्थान, नई पहचान ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’

राजस्थान सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

Dec 17, 2025 - 11:47
 0  14
नव उत्थान, नई पहचान ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’

जयपुर. जयपुर जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य सरकार की चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी नव उत्थान, नई पहचान ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ के दूसरे दिन दर्शकों का उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन ने विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का अवलोकन कर राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी चिलेक्स कार्यक्रम को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आमजन, विशेषकर युवाओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए तथा आकर्षक पुरस्कार प्राप्त किए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थापित एआई आधारित इंटरएक्टिव पैनल प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण रहा। टच स्क्रीन के माध्यम से युवाओं और प्रदर्शनी में आए आगंतुकों ने राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों  से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।

सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को ह्यनव उत्थान, नई पहचान ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान’ के लोगो युक्त कैप, की-चेन, कॉफी मग, फोटो फ्रेम सहित अन्य स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। विभाग की स्टॉल पर आमजन को राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों, सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं  से संबंधित फोल्डर एवं पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कुल 25 विभागों की स्टॉल्स लगाई गई हैं, जिन्होंने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कृषि विभाग की स्टॉल पर रूफटॉप फार्मिंग का मॉडल प्रदर्शित कर दर्शकों को नवाचारों के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही जैविक खाद के उपयोग, कृषि ड्रोन के प्रदर्शन एवं उससे जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है। राजीविका विभाग द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है।
 ऊर्जा विभाग की स्टॉल पर विस्तृत सोलर पैनल मॉडल के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व की जानकारी दी जा रही है और आमजन को इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा माटी कला उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस विभाग की स्टॉल पर राजकॉप सिटिजन ऐप के संबंध में जानकारी प्रदान कर मौके पर ही दर्शकों का आॅनलाइन पंजीकरण भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का प्रदर्शन कर उसकी संपूर्ण कार्यप्रणाली समझाई जा रही है।

आमजन को डिजिटल सतर्कता एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया

प्रदर्शनी में हर रोज विभिन्न विषयों पर सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में आज आमजन के हितार्थ साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा योग एवं आरोग्य पर विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से आए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने आमजन को डिजिटल सतर्कता एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित सत्र में उप परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमजन को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की। इस सत्र के माध्यम से नागरिकों को जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)