धर्म मन वचन और काय की पवित्रता में है - आर्यिका सुबोध मति माताजी

आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी का निवाई शहर में गाजे बाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ

Jun 18, 2026 - 11:13
 0  3
धर्म मन वचन और काय की पवित्रता में है - आर्यिका सुबोध मति माताजी

निवाई - सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी संध का गाजे बाजे के साथ शहर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि बुधवार को  जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने आर्यिका माताजी के समक्ष श्री फल चढ़ाकर निवाई प्रवेश के लिए निवेदन किया। उन्होंने बताया कि आर्यिका रत्न आदिमति माताजी की शिष्या आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी संध बायपास स्थित पुलिया से गाजे बाजे एवं जुलूस के साथ रवाना हुए आर्यिका संध  जयधोष के साथ रवाना होकर अग्रवाल जैन मंदिर पहुंचा जहां विराजमान मुनि विलोक सागर महाराज एवं मुनि विबोध सागर महाराज संध का आर्यिका संध ने चरण वन्दना की। इस दौरान आर्यिका माताजी संध ने भगवान शांतिनाथ जी के दर्शन किए, उसके बाद अग्रवाल जैन मंदिर से रवाना होकर अहिंसा सर्किल, बड़ा बाजार, बड़ा जैन मंदिर, बिचला जैन मंदिर, होते हुए संत निवास नसिंया जैन मंदिर पहुंचे।

 इससे पूर्व मार्ग में धर्मचंद दिनेश कुमार चंवरिया, राजेन्द्र कुमार अशोक कुमार सेदरिया, सन्मति कुमार मोहित चंवरिया को माताजी के चरण प्रक्षालन एवं श्रद्धालुओं को अल्पाहार करवाने का सौभाग्य मिला, नसिंया जैन मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने आर्यिका संध के चरण प्रक्षालन एवं आरती करते हुए अगुवानी की। आर्यिका श्री श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी संध के मंगल प्रवेश के जुलूस मार्ग में श्रद्धालुओं ने चरण प्रक्षालन किया एवं अल्पाहार करवाया गया। इस दौरान संत निवास पर आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया उन्होंने कहा कि धर्म का सम्बन्ध शरीर से नहीं आत्मा से है।

धर्म मन वचन और काय की पवित्रता में है। आर्यिका सुबोध मति माताजी ने कहा कि धर्म एक ऐसा मित्र हैं जिसने आज तक न धोखा दिया है न दे रहा है और न कभी भविष्य में दे सकता है। उन्होंने कहा कि हम भी अपने जीवन को अनुशासित बनाने का प्रयत्न करें एवं इच्छाओं को संयमित करें। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि धर्म सभा का संचालन महावीर प्रसाद पराणा ने किया। इस दौरान सकल सकल दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने एवं गायक विमल जौंला एवं अजीत काला के मधुर भजनों के द्वारा आर्यिका श्री श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी को आगामी 2026 का पावन चातुर्मास हेतु निवेदन करते हुए जयकारों के साथ श्री फल चढ़ाकर अनुनय विनय किया।  जिसमें आर्यिका संध ने श्रद्धालुओं को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। धर्म सभा के बीच समाज की प्रतिभा एवं संधपति धर्मचंद दिनेश कुमार एवं राकेश कुमार चंवरिया का समाज द्वारा राजस्थान परम्परा अनुसार स्वागत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)