दीक्षारंभ कार्यक्रम में कुलगुरु ने विद्यार्थियों से किया संवाद

कहा- कृषि शिक्षा, शोध में असीम संभावनाएं, गंभीरता से अध्ययन करें विद्यार्थी

Jan 6, 2026 - 21:35
 0  5
दीक्षारंभ कार्यक्रम में कुलगुरु ने विद्यार्थियों से किया संवाद

बीकानेर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया।  कृषि स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में मंगलवार को कुलगुरु डॉ दुबे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी पूरी लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करें कृषि शिक्षा, शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। विद्यार्थी ज्ञानार्जन के लिए गंभीर बनें।  विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक, छात्रावास एवं खेलकूद सहित समस्त सुविधाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का हरसंभव समाधान किया जाएगा। 

 महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ पी के यादव ने सिक्स डीन कमेटी की सिफारिश  तथा महाविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।   इस दौरान प्रयोगशालाओं, छात्र कल्याणपरीक्षा नियंत्रक, एनसीसी/एनएसएस, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति, परीक्षा नियमों सहित अन्य जानकारियां दी गई। सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉ के सी बैरवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 लैब का किया निरीक्षण कुलगुरु ने इस दौरान महाविद्यालय में स्थित लैब और उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि  महाविद्यालय की लैब्स का पूरा लाभ विद्यार्थियों को मिले तथा सभी उपकरण क्रियाशील स्थिति में रहें यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)