‘थर्स्ट-फ्री राजस्थान’

जयपुर में आयोजित हुआ 'कलरिंग कॉन्टेस्ट 2025'

Aug 4, 2025 - 00:16
 0  90
‘थर्स्ट-फ्री राजस्थान’
‘थर्स्ट-फ्री राजस्थान’

जयपुर: जयपुर के वैशाली नगर स्थित भाभा स्कूल हॉल में ‘कलरिंग कॉन्टेस्ट 2025’ का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राजस्थान शिक्षा विभाग, नियो बीट्स अबेकस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान और परिवार सेतु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता की थीम 'थर्स्ट-फ्री राजस्थान' थी, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व और राजस्थान में जल की भूमिका को रेखांकित करना रहा।

नियो बीट्स अबेकस, वैशाली नगर की क्लस्टर हेड डॉ. ऋतु अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डी.ए.वी स्कूल, टैगोर स्कूल, डिफेंस पब्लिक स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, एवम भाभा स्कूल सहित लगभग एक हज़ार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नियो बीट्स अबेकस की डायरेक्टर विजेता शांगरी ने बताया कि जल संकट की गंभीरता को समझते हुए बच्चों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के स्किल डेवलपमेंट, गणितीय कैलकुलेशन की तकनीकों और पढ़ाई के तनाव को दूर करने के उपायों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के आयोजन में दर्शिता बोहरा,तनु कंवर, ममता और अनीशा का विशेष सहयोग एवं सक्रिय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)