डिजिटल तकनीक से सशक्त होगी जनगणना-2027 की प्रक्रिया

जिले के नियमित सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Feb 19, 2026 - 02:56
 0  6
डिजिटल तकनीक से सशक्त होगी जनगणना-2027 की प्रक्रिया

जयपुर । जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिला स्तर पर नियमित सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार, 16 फरवरी 2026 को जिला परिषद सभागार, जयपुर में प्रारंभ होकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन श्री संजय कुमार माथुर, जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बाबू लाल मीणा ने जनगणना-2027 के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रशिक्षण की कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जो पारदर्शिता, शुद्धता एवं त्वरित डेटा संकलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रशिक्षण के दौरान नियमित सहायकों को सीएमएमएस पोर्टल, स्वगणना ऐप तथा जनगणना-2027 के अंतर्गत आमजन से पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल उपकरणों के माध्यम से डेटा संकलन, अपलोडिंग एवं सत्यापन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक स्वगणना तथा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य संपादित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले की सभी तहसीलों, नगर परिषदों, नगरपालिकाओं तथा नगर निगम जयपुर के आयुक्त कार्यालय एवं 13 जोन कार्यालयों से नियमित सहायक उपस्थित रहे।

जनगणना कार्य निदेशालय से राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सचिन कुमार एवं नेहा कुमारी ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस डिजिटल मोड पर प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। प्रतिभागियों को ब्लॉक गठन, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के आदेश ऑनलाइन जारी करने, कार्यक्षेत्र का ऑनलाइन विभाजन, स्वगणना की प्रक्रिया, तथा कार्य प्रारंभ होने के उपरांत जनगणना कार्य की रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)