जलमहल की पाल पर आयोजित होगा राज्य स्तरीय स्वच्छता
राजस्थान सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार दिनांक 14 दिसम्बर को प्रातः 7.30 बजे से जलमहल की पाल पर राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा
जयपुर, । नगर निगम जयपुर द्वारा वर्तमान सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार दिनांक 14 दिसम्बर को प्रातः 7.30 बजे से जलमहल की पाल पर राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इसके साथ ही नगर निगम, जयपुर के क्षेत्राधिकार में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जन-जागरूकता एवं सौंदर्यकरण आधारित कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि इन कार्यों के अन्तर्गत श्रमदान व कचरा संग्रहण अभियान, स्मारकों व मंदिरों की सफाई, विद्यालयों के माध्यम से जन जागरूकता, सौन्दर्यीकरण एवं रंगोली जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम जोन स्तर पर भी आयोजित किए जायेगे।
ये कार्यक्रम होगे आयोजित -
श्रमदान व कचरा संग्रहण अभियान
प्रमुख स्थलों पर वृहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित करना, जिसमें जनप्रतिनिधिगण अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनसमुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना। जन सहभागिता के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे पडे प्लास्टिक, अन्य कचरे का संग्रहण एवं निर्धारित प्रोसेसिंग प्लांट तक परिवहन की व्यवस्था। संग्रहित कचरे का निस्तारण सुनिश्चित करना।
स्मारकों एवं मंदिरों की सफाई हेतु अभियान
विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, स्मारकों, मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग, परिक्रमा पथ, पार्किंग क्षेत्र एवं समीपवर्ती स्थानों की सफाई। पृथक कचरा संग्रह व्यवस्था (गीला/सूख पृथक्करण) पुष्प मालाओं एवं जैविक अपशिष्ट का पृथक संग्रह
विद्यालयों के माध्यम से जन-जागरूकता
स्वच्छता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता शपथ कार्यक्रम, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की सफाई, सामुदायिक शौचालयों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, पिंक टॉयलेट की सफाई।
सौन्दर्यीकरण एवं रंगोली
साफ-सफाई उपरान्त विभिन्न माध्यमों से सोन्दर्यीकरण तथा ’’नव उत्थान नाई पहचान बढता राजस्थान-हमारा राजस्थान’’ आधारित रंगोली का निर्माण।
सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जोन (SUP Free)
प्रमुख स्थलों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाना। प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े/कागज के थैलों/बैग का वितरण।
What's Your Reaction?

