जयपुर में ब्यूटी क्वीन बनने गांव से पहुंची लड़कियां

एलीट मिस राजस्थान के आॅडिशन में शामिल हुईं

Oct 12, 2025 - 21:48
 0  57
जयपुर में ब्यूटी क्वीन बनने गांव से पहुंची लड़कियां

जयपुर. ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान के सीजन-12 (2025) का पहले आॅडिशन का आयोजन रविवार को किया गया। अजमेर रोड स्थित ग्रैंड अनुकंपा के प्रतिष्ठा बैंक्वेट में आॅडीशन रखा गया। यहां प्रदेशभर से आई मॉडल्स ने अपने अंदाज, स्टाइल और इंटेलिजेंस से जजेज को प्रभावित किया। इस आॅडिशन में राजस्थान के झुंझुनूं, चूरू, नीमराणा जैसे छोटे से छोटे शहरों की भी गर्ल्स ने हिस्सा लिया। कुछ मॉडल्स गांव-ढ़ाणियों से ताल्लुक रखती हैं। एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया- इस बार एलीट मिस राजस्थान का 12वां सीजन पहले से भी ज्यादा बड़ा रखा गया है। हमारा उद्देश्य राजस्थान की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना किसी शुल्क या बाध्यता के अपने सपनों को साकार कर सकें। आॅडिशन पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं। ताकि हर युवा प्रतिभा को अपनी क्षमताओं को दिखाने का समान अवसर मिल सके।

 जजेज के सवालों के जवाब दिए

इस अवसर पर मॉडल्स ने रेड ड्रेस कोड में भाग लिया, जो आत्मविश्वास, जुनून और शक्ति का प्रतीक रहा। प्रतिभागियों ने जजेज के सामने केवल अपने रैंप वॉक और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रदर्शन किया, बल्कि सवाल-जवाब सत्र में अपनी समझ और दृष्टिकोण से भी प्रभावित किया। फैशन, ग्रूमिंग और एटीट्यूड पर आधारित इस आॅडिशन में जूरी ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज, स्टाइलिंग के आधार पर मूल्यांकन किया। यहां से चयनित फाइनलिस्ट्स को एलीट मिस राजस्थान 2025 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)