ifjUnksa ds fy, ^vkWijs'ku Ýh LdkbZ*
घायल परिन्द¨ को ¨ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने मे सहयोग करे: सक्सेना निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. सुरेश मीणा ने किया विशेष पोस्टर का विमोचन
जयपुर : प्रदेश में पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत वल्र्ड संगठन, पशुपालन विभाग, एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड तथा जयपुर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति के अवसर पर पतंगों की डोर से घायल परिन्दों को बचाने के लिए ‘‘आपरेशन फ्री स्काई’’ अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियो एवं आमजन को इस मुहिम मे सक्रिय रूप से जोडने के उद्देश्य से राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि मनीष सक्सेना तथा निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. सुरेश मीणा ने ‘‘ऑपरेशन फ्री स्काई’’ अभियान पर विशेष पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम मे अतिरिक्त निदेशक डॅा. विकास शर्मा तथा ‘वल्र्ड’ संगठन की उपनिदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य नम्रता भी उपस्थित थेे।
इस अवसर पर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. सुरेश मीणा ने कहा कि परिन्दों के आसमान मे उड़ने की आजादी में हमें बाधक नहीं बनना चाहिए क्योंकि आसमान मे उड़ने का पहला अधिकार परिन्दों का है तथा मकर संक्रान्ति के अवसर पर घायल परिन्दों को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। डॉ. सुरेश मीणा ने समस्त शहरवासियो से अपील की है कि पक्षियो के उडने के पीक आवर्स सुबह 6 से 8 और शाम 5 सेे 7 बजे के बीच पतंगबाजी ना करे व चाइनीज मांझे से पतंग ना उडाये।
राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य मनीष सक्सेना ने बताया कि मकर संक्रान्ति के पर्व पर उड़ाई जाने वाली पतंगों की डोर में फंसने से हजारो पक्षी घायल हो जाते हैं तथा चिकित्सकीय सुविधा के आभाव में दम तोड़ देते हैं। मनीष सक्सेना ने नागरिको से अपील की है कि वह घायल परिंदो को तुरन्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने मे मदद करे। मासूम परिंदो को बचाने के लिए पशुपालन विभाग एवं वल्र्ड संगठन शहरवासियो को इस मुहिम से जोडकर घायल पक्षियो को तुरन्त प्राथमिक उपचार दिलवाने मे सहायता प्रदान कर रहा है जिसके लिए क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए गए हैं।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव डॅा. हनुमान सहाय मीणा ने बताया कि शहर के 18 क्षेत्रो मे बाँटकर ‘क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर’ बनाए गए है जिसमे 21 पशुचिकित्सक तथा पक्षी मित्र अपनी सेवाऐ प्रदान करेगे। साथ ही समस्त शहरवासियो से अपील की जाती है कि घायल पक्षी दिखने पर वह सम्बन्धित क्षेत्र के ‘क्षेत्रीय पशुचिकित्सालय’ मे 11.01.2026 से 17.01.2026 तक प्रातः 9 से 6 बजे तक उन्हें पहुँचाकर उपचार दिलवाएं।
घायल पक्षी को क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर पर पहुँचाकर उपचार दिलवाए
क्र.सं. नाम पशु चिकित्सालय फोन नं.
1 पशु चिकित्सालय पशु चिकित्सालय, एम.आई.रोड 01412373237
2 डॅा.अमित कुमार ग¨यल पशु चिकित्सालय, हीरापुरा 9024754721
3 डॅा.रमेश कुमार शर्मा पशु चिकित्सालय, गाँधी नगर 9784784230
4 डॅा. नीरज शुक्ला पशु चिकित्सालय, दुर्गापुरा 9414028244
5 डॅा.रणजीत सिंह पशु चिकित्सालय, नाहरी का नाका 9829182649
6 डॅा.विक्रम सिंह पशु चिकित्सालय, सिरसी 9414467759
7 डॅा. एन. के. बडगुर्जर पशु चिकित्सालय, हरमाडा 9660574813
8 डॅा.पुष्पेन्द्र काल¨रिया पशु चिकित्सालय, पुरानी बस्ती 9414726733
9 डॅा.अखलेश जैन पशु चिकित्सालय, आदर्श नगर 6377663515
10 डॅा. सुनील जैन पशु चिकित्सालय, आमेर 8302437820
11 डॅा.मोहन लाल मीणा पशु चिकित्सालय, जगतपुरा 7742439975
12 डॅा.निरूपा सिरवी पशु चिकित्सालय, मानसर¨वर 9414324891
13 डॅा. जितेन्द्र कुमार पशु चिकित्सालय, जयपुर उत्तर 8290015392
14 डॅा. विक्रम सिंह पशु चिकित्सालय, झोटवाड़ा 9414467759
15 डॅा.क©शल मण्डावरा पशु चिकित्सालय, सांगानेर 9413805218
16 डॅा. अनिल कुमार पशु चिकित्सालय, जयपुरा 9414849055
17 डॅा.सी.पी.सिंह विद्याधर नगर, अम्बाबाडी 9414248579
18 डॅा.रामदयाल सैन बस्सी 9928181808
What's Your Reaction?

