सेंट विल्फ्रेड्स गर्ल्स कॉलेज में ‘गरबा अम्बे महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन
गरबा पर झूमीं छात्राए, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
जयपुर । सेंट विल्फ्रेड्स (ऑटोनॉमस) कॉलेज फॉर गर्ल्स, जयपुर में शनिवार को ‘गरबा अम्बे महोत्सव 2026’ हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. केशव बड़ाया, प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह एवं एचआर प्रतिनिधि श्रीमती रेनू सिंह द्वारा मां अम्बे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
महोत्सव में पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित छात्राओं एवं उनकी बहनों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उल्लास से पूरा महाविद्यालय परिसर गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एथिकल एलिगेंस अवॉर्ड खुशी शुक्ला एवं अक्षरा जैन (बीसीए), रिदम रॉकस्टार अवॉर्ड अंजलि बघेल एवं टिया पाठक (बी.कॉम.), मिस चार्मिंग अवॉर्ड आरुषि पराशर (बी.एससी.) तथा गरबा क्वीन अवॉर्ड चंचल को प्रदान किया गया। वहीं, फैकल्टी फैशन आइकॉन अवॉर्ड से सुश्री काजोल डे को सम्मानित किया गया।
प्राचार्या डॉ. रीमा सिंह ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ विद्यार्थियों में एकता, सौहार्द और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ महोत्सव का सफल समापन हुआ।
What's Your Reaction?

