वैधानिक पर्यावरणीय मानकों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं

एनवायरनमेंट कंसल्टेंट वेलफेयर सोसायटी राजस्थान को आदर्श राज्य बनाएगी

Feb 21, 2026 - 12:21
 0  5
वैधानिक पर्यावरणीय मानकों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं

जयपुर। विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान की एनवायरनमेंट कंसल्टेंट वेलफेयर सोसायटी (ईसीडब्ल्यूएस) ने अपनी पहली त्रैमासिक बैठक आयोजित की। जिसमें राज्य में पर्यावरणीय अनुपालन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सोसायटी ने लघु खनिज खनन, एमएसएमई उद्योगों तथा भवन निर्माण परियोजनाओं के लिए अनुपालन मानकों को और कड़ा करने का संकल्प लिया। इस दौरान वैधानिक पर्यावरणीय मानकों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं निर्णय किया गया कि मान्यता प्राप्त परामर्शी संगठनों (एसीओ) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। ये प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य तकनीकी विशेषज्ञता को उन्नत करना तथा पर्यावरणीय आकलनों की विश्वसनीयता को बढ़ाना है।

बैठक में पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) रिर्पोट्स की पारिश्रमिक संरचना में हो रही अव्यावहारिक कमी पर चिंता व्यक्त की। साथ ही ईसीडब्ल्यूएस ने कहा-अव्यवहारिक और अस्थिर मूल्य निर्धारण गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। इसमें सुधार नितांत आवश्यक है। वहीं तय किया गया कि उच्च गुणवत्ता वाली रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित विशेषज्ञ समूह का गठन किया जाएगा। सोसायटी ने राजस्थान को सतत् एवं पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार विकास का आदर्श राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)