राजस्थान लोजपा ने लिया पार्टी को घर-घर पहुँचाने का संकल्प

चिराग पासवान के आवास पर 'दही-चूड़ा' भोज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं ने की शिरकत

Jan 16, 2026 - 18:49
Jan 16, 2026 - 19:23
 0  16
राजस्थान लोजपा ने लिया पार्टी को घर-घर पहुँचाने का संकल्प
राजस्थान लोजपा ने लिया पार्टी को घर-घर पहुँचाने का संकल्प

नई दिल्ली :मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर पारंपरिक 'दही-चूड़ा' भोज का भव्य आयोजन किया। हर साल की तरह इस बार भी आयोजित इस कार्यक्रम में देश की राजनीति के कई दिग्गज चेहरों, केंद्रीय मंत्रियों और बिहार सरकार के मंत्रियों का जमावड़ा लगा।
राजस्थान के नेताओं की रही विशेष उपस्थिति
इस आयोजन में राजस्थान लोजपा (रामविलास) का एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार बुराहाड़िया के नेतृत्व में राजस्थान के पदाधिकारियों ने अपने नेता चिराग पासवान से मुलाकात की और उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सूरज कुमार बुराहाड़िया (प्रदेश अध्यक्ष),पवन शर्मा (प्रदेश महासचिव व जयपुर संभाग प्रभारी), विनोद कंवर राठौड़ (प्रदेश महासचिव),इरफ़ान शेख़ (युवा प्रदेश अध्यक्ष), रमज़ान गूगल (राष्ट्रीय सचिव),राजेन्द्र चटवाल (अलवर जिलाध्यक्ष),हरीश अग्रवाल (कोटपूतली-बानसूर जिलाध्यक्ष),मोहम्मद सईद (प्रदेश सचिव) सहित देशभर से जुटे कार्यकर्ता।
चिराग पासवान के आवास पर आयोजित इस भोज में न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश से आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पासवान ने सभी का आत्मीयता से स्वागत किया। राजस्थान के नेताओं ने इस मौके पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)