“मिले सुर मेरा तुम्हारा : धार्मिक अंताक्षरी” का आयोजन

राधा निकुंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व के उपलक्ष्य में नवयुवक मंडल द्वारा “मिले सुर मेरा तुम्हारा – धार्मिक अंताक्षरी” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Aug 30, 2025 - 14:45
Aug 30, 2025 - 14:45
 0  77
“मिले सुर मेरा तुम्हारा : धार्मिक अंताक्षरी” का आयोजन

जयपुर। राधा निकुंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व के उपलक्ष्य में नवयुवक मंडल द्वारा “मिले सुर मेरा तुम्हारा – धार्मिक अंताक्षरी” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

नवयुवक मंडल अध्यक्ष अभिषेक शाह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पाँच टीमों — टीम वीर, अतिवीर, सन्मति, वर्धमान और महावीर — ने उत्साह एवं भक्ति भाव से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति जैन ने किया।

परिणाम स्वरूप टीम वर्धमान से रवि रांवका टीम ने प्रथम स्थान, टीम अतिवीर से पीयूष जैन टीम ने द्वितीय स्थान तथा टीम वीर से मानव जैन टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सुनील गंगवाल ने बताया इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस का आनंद लिया। कार्यक्रम से पूर्व प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं उत्तम आर्जव धर्म की पूजा संपन्न हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)