मानवता के रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए जयपुर के सुनील जैन गंगवाल
जयपुर । महिला अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त वूमन पावर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया द्वारा वर्ष 2026 के लिए सामाजिक सेवा एवं धार्मिक क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग को मानवता के रत्न गौरव अवार्ड 2026 तथा महिला वर्ग को नारी कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान अवार्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मानसरोवर, जयपुर निवासी सुनील जैन गंगवाल को उनके सामाजिक एवं धार्मिक सरोकारों के लिए विशेष सम्मान दिया गया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, बीमारी में हेल्थ किट वितरण, कोरोना काल में भोजन सहायता तथा गौ माता को समय-समय पर चारा प्रदान करने जैसे नेक कार्य किए।
संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक संतोष मीरवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष (खेलकूद विभाग) जिनेश जैन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट ए.पी. सिंह तथा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के DIG डॉ. वी.सी. मल्लिकार्जुन आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?

