भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक वशिष्ठ ने किए सालासर बालाजी के दर्शन
सीकर । भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने सोमवार को सालासर पहुँचे। यहां वशिष्ठ ने श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना करते हुए राज्य में खुशहाली की कामना की। उन्होंने अप्रैल माह में होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के लिए भी प्रार्थना की। प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ के साथ जयपुर संभाग मीडिया संयोजक प्रकाश दाधीच सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सीकर में प्रमोद वशिष्ठ का जयपुर संभाग मीडिया प्रभारी प्रकाश दाधीच, मीडिया जिला सह प्रभारी नरेश सैन ने स्वागत किया।
What's Your Reaction?

