बीजेपी 'थोथा चना बाजे घना' की तर्ज पर कर रही काम, चुनाव से भाग रही सरकार: जूली
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
निवाई। (निर्भय मीना) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बुधवार शाम को निवाई दौरे पर रहे,इस दौरान होटल रामाज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। जूली ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा इस वक्त बुरी तरह से घबराई हुई है और हार के डर से निकाय व पंचायत चुनावों से कन्नी काट रही है (पीछा छुड़ा रही है)।
चुनाव टालने के लिए 'ओबीसी आयोग' का बहाना बना रही है, जूली ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
उन्होंने कहा:
बहानेबाजी: निकाय चुनावों को टालने के लिए ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का बहाना बनाया जा रहा है।
दोहरा मापदंड: जब रात के 12 बजे जिलों की सीमाएं बदलने के लिए सरकार के पास डेटा और संसाधन मौजूद होते हैं, तो चुनाव कराने के लिए डेटा ऑनलाइन उपलब्ध क्यों नहीं है?
लोकतंत्र पर प्रहार: चुनाव नहीं कराना एक सोची-समझी साजिश और तानाशाही रवैया है, जो लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है।
तेल-गैस के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार द्वारा तेल और गैस के पर्याप्त भंडार होने के दावों को 'ढिंढोरा' करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप लगाकर असलियत छिपा रही है।
"सरकार को चाहिए कि वह तेल और गैस के सीमित उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करे और तकनीकी सहयोग बढ़ाए, न कि झूठे दावों से जनता को गुमराह करे।"
प्रधानमंत्री के अपमान पर जताया दुख: "यह पूरे हिंदुस्तान की बेइज्जती"
टीकाराम जूली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुए व्यवहार पर भी गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की। अमेरिका में मजाक: अमेरिका में जिस तरह प्रधानमंत्री का मजाक बनाया गया और उन्हें 'एक्टर' कहा गया, वह बेहद शर्मनाक है।
मौन पर सवाल: जूली ने कहा, "मोदी जी सिर्फ बीजेपी के नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं। यह उस देश के पीएम का अपमान है जहाँ महात्मा गांधी ने जन्म लिया। दुख की बात है कि बीजेपी इस पर एक शब्द नहीं बोल रही है।जिसके बाद मंडल अध्यक्ष मदन लाल मीणा के नेतृत्व में गूंसी मोड़ पर भव्य स्वागत किया,इस अवसर पर मोहित टेलर ने गर्मजोशी के साथ मुख्य गेट पर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा,शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी,चंद्रकला मांगीलाल गुर्जर,बार असोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा,यूथ कांग्रेस प्रदेश महा सचिव आलोक मीणा,बाबूलाल मीणा,मदन मीणा,सीताराम मीणा,पीपलू ब्लाक अध्यक्ष जयनारायण मीणा,निर्भय मीणा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
What's Your Reaction?

