नए और चर्चित सिंगर्स के सुरीले तरन्नुम में दिखा धर्मेंद्र का खिलखिलाता अक्स

-म्यूजिक दीवाने कार्यक्रम में अभिनेता धर्मेंद्र को दी संगीतमयी ट्रिब्यूट

Jan 10, 2026 - 21:01
 0  5
नए और चर्चित सिंगर्स के सुरीले तरन्नुम में दिखा धर्मेंद्र का खिलखिलाता अक्स

जयपुर। एएमजी की बॉलीवुड संगीत की खुशनुमा शाम में नए और चर्चित कलाकारों की पुरकशिश आवाज में पिरोए छलकाए जाम..., झिलमिल सितारों का...,ड्रीम गर्ल..., पल-पल दिल के पास...जैसे हर मूड़ के गीतों में एक युग के सुपरस्टार हीमैन धर्मेंद्र का मुस्कुराता, खिलखिलाता चेहरा बड़ी तादाद में मौजूद श्रोताओं के अंतर्मन को छू गया। इससे पहले अभिनेता मरहूम धर्मेंद्र को एएमजी के कलाकारों ने एक--एक अंतरा सुरीले तरन्नुम से स्वरांजलि दी। महाराणा प्रताप सभागार में शनिवार को संजोए बॉलीवुड फिल्मों के ही मैन धर्मेन्द्र को समर्पित लाइव बैंड म्यूजिकल कार्यक्रम म्यूजिक दीवाने में सोलो व डुएट सॉन्ग्स ने शहर की आबोहवा में बॉलीवुड संगीत की मिठास घोल दी। एएमजी के फाउंडर अभिषेक माथुर व संरक्षक राजीव कुमार ने बताया कि म्यूजिक दीवाने कार्यक्रम का मकसद स्थानीय नए कलाकारों की हौसला अफजाई कराना भी है। कार्यक्रम में पुरुष और महिला समेत करीब 19 कलाकारों ने लाइव परफॉर्मेंस दी।

इन मेलोडियस गीतों से सुरीली शाम हुई और भी हसीन

अभिनेता मरहूम धर्मेन्द्र को संगीतमयी ट्रिब्यूट कार्यक्रम में रुमानी और रुहानियत से सराबोर मेलोडियस गीतों से यह शाम और भी हसीन हो गई। कार्यक्रम में कलाकारों ने सुर लय और ताल की उम्दा बानगी के साथ अपनी खुशगूलुई आवाज से रौनक बढ़ाई। संजय माथुर के ऑर्केस्ट्रा लाइव बैंड के साथ कलाकार राजीव कुमार ने रफ्ता रफ्ता देखो..., भारत जोशी ने छलकाए जाम..., उत्तम डुंडलोदिया ने ओ मेरी महबूबा..., लक्की कपूर ने मैं जट यमला..., लक्ष्मण वाधवानी ने नागिन सा रूप तेरा..., सुधीर शर्मा ने देखा है तेरी आंखों में..., विजय शास्त्री ने ड्रीम गर्ल..., जेपी माथुर ने आया है फिर यह..., कुमार मंगलम ने पल-पल दिल के पास..., एएमजी के मेंटर्स केपी सक्सेना ने बुरा मत देखो..., गीतिका चतुर्वेदी ने रहे ना रहे हम...जैसे गीतों की दिलकश प्रस्तुति से अभिनेता मरहूम धर्मेंद्र की शोख अदाओं से रंग दिया।

युगल गीतों से भी शाम हुई खुशनुमा

कलाकारों के युगल गीतों से शाम और खुशनुमा हो गई। इसमें कलाकार राजीव कुमार और प्रिया बोहरा ने लेकर हम दीवाना दिल..., भारत और संध्या असवाल ने साथिया नहीं जाना..., लक्ष्मण और ममता शर्मा ने गिर गया झुमका..., लक्की कपूर और रेखा मेहरोत्रा ने तुझे दिल में बंद कर लूं..., उत्तम डुंडलोदिया और प्रियंका ने झिलमिल सितारों का..., जेपी माथुर और नवनीत पंजाबी ने यह दिल तुम बिन कहीं..., सुधीर शर्मा और गरिमा वर्मा ने आज तेरी याद आई..., कुमार मंगलम और रितिका चौहान ने कुछ कहता है यह सावन...जैसे गीतों की शानदार परफॉर्मेंस दी। अंत में एएमजी के फाउंडर अभिषेक माथुर, संरक्षक राजीव कुमार, लक्की कपूर, सुधीर शर्मा और उत्तम डुंडलोदिया ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)