त्याग और तपस्या से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी: दिया कुमारी
47वा भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष में भाजपा शहर कार्यालय मैं भव्य कार्यक्रम आयोजित
जयपुर ।आज भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर शहर कार्यालय में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी एवं जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल जी द्वारा विधिवत झंडारोहण किया गया।
झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी ने दीप प्रज्वलित कर देश के महान महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका वंदन एवं नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे महापुरुषों के अथक प्रयासों, त्याग और तपस्या से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने भजनलाल सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है तथा गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।
विशेष रूप से उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की नारी आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों को जाता है।
What's Your Reaction?

