गीतों भरी शाम “रस रंग बरसे” का आयोजन आज
जयपुर। आज सायं कल्चरल सोसाइटी ऑफ़ राजस्थान द्वारा जीवन्त संगीत के साथ फ़िल्मी गीतों का कार्यक्रम “रस रंग बरसे” का आयोजन किया जाएगा। शाम 6.30 बजे, भारतीय विद्या भवन कॉलेज स्थित महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में होली की मस्ती व संगीत के अन्य रंगों से सराबोर गीतों की प्रस्तुति शहर के विभिन्न नामी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। संस्था के अध्यक्ष श्याम सुंदर भूतड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम की परिकल्पना राजेन्द्र परनामी की है एवं संयोजन घुंघरू मैन के नाम से प्रसिद्ध शंकर गर्ग का है।
What's Your Reaction?

