आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Jan 8, 2026 - 19:19
 0  18
आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

अजमेर : तेरापंथ श्वेतांबर जैन परंपरा के 11वें आचार्य महाश्रमण महाराज के गुरुवार को अजमेर से प्रस्थान के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन जिला शाखा अजमेर के पदाधिकारियों ने साधु-साध्वियों के साथ आचार्य महाश्रमण महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था के जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने बताया कि वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने आचार्य महाश्रमण महाराज के मंगल प्रवास एवं प्रस्थान को अजमेर के लिए सौभाग्यशाली बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने केसरगंज में विहार कर रहे जैन संत विनम्र सागर जी महाराज के सम्मुख प्रस्तुत होकर श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाडिय़ा, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल,गौतम चंद जैन, युवा उपाध्यक्ष हिमांशु खंडेलवाल व मोहन खंडेलवाल ने आचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)